अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, अलीगढ़ रेफर

आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित फायर स्टेशन के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सासनी में भर्ती कराया।
रविवार को मिली जानकारी के अनुसार बिलखौरा कलां गांव निवासी श्यामवीर सिंह का पुत्र जगवीर अपनी बाइक पर सवार होकर किसी काम से हाथरस गया था। जो काम समाप्त करने क बाद बाइक द्वारा ही हाथरस से सासनी की ओर आ रहा था। बताते हैं कि जैसे ही वह सासनी मार्ग स्थित फायर स्टेशन के निकट पहुंचा, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार जगवीर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हा गया। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी होते ही राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर एम्बुलेंस 108 भी पहुंच गई। लोगों ने आनन-फानन में युवक को सासनी सीएचसी पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर तैनात एमओआईसी डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि घायल की हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है, और घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment