भाजपा ब्रज क्षेत्र मंत्री ने प्रवास कर कराये प्रमाण पत्र डाउनलोड

हाथरस। भाजपा नेतृत्व के आदेशानुसार हाथरस जंक्शन मण्डल में क्षेत्रीय मंत्री /मंडल प्रभारी श्रीमती डौली माहौर ने प्रवास किया गया।

भारतीय जनता पार्टी की ब्रज क्षेत्र मंत्री एवं हाथरस जंक्शन मंडल की प्रभारी श्रीमती डॉली माहौर द्वारा प्रवास के दौरान डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत शक्ति केन्द्र मेंडू, नगला रुद्र, रामपुर आदि शक्ति केंद्रों पर प्रवास कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म प्रमाण पत्र डाउनलोड करवाये गये। इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री के साथ हाथरस जंक्शन के मण्डल महामंत्री महेशचन्द वर्मा, बासुदेव माहौर, बूथ अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, रमेशचन्द, अजय गोस्वामी,बबलू सविता, राजीव गुप्ता,संजीव अग्रवाल, नवाव कुरैशी सभासद, डा. विनोद कुमार कुशवाहा ,प्रमोद वर्मा टिंकू, सुनीता वर्मा, गीता देवी आदि उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment