प्रेस क्लब ऑफ हाथरस का स्थापना दिवस समारोह स्थगित

युवा पत्रकार पवन गुप्ता के आकस्मिक निधन के बाद क्लब की बैठक में लिया फैसला

हाथरस। जनपद के युवा पत्रकार पवन कुमार गुप्ता का इटावा जिले में गत मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन के बाद प्रेस क्लब ऑफ हाथरस का 12 जुलाई को आयोजित होने वाले स्थापना दिवस समारोह को स्थगित कर दिया गया है।

प्रेस क्लब ऑफ़ हाथरस के रामलीला मैदान स्थित कार्यालय पर आकस्मिक हुई बैठक में क्लब के अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने कहा कि युवा पत्रकार पवन कुमार गुप्ता के आकस्मिक निधन के बाद लेवर कॉलोनी पार्क में हुई उठावनी में शामिल होने के बाद मेरा मन बहुत द्रवित हो गया। पवन के परिवार को ईश्वर इस दुख को सहन करने की शक्ति दें । क्लब इस दुख की घड़ी में पीडित परिवार के साथ तन, मन, धन से खड़ा है।
उन्होंने कहा कि पवन पत्रकारिता में उभरता हुआ युवा चेहरा थे। वह बहुत ही व्यवहार कुशल व मर्दुभाषी थे। लेकिन इस उभरते पत्रकार का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। उन्होंने कहा कि ईश्वर के आगे किसी का वश नहीं चलता। पवन की सांसारिक यात्रा यहीं तक लिखी थी। पवन की कमी को कभी पूरा नही किया जा सकता है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें।

बैठक में क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्कर कुमार, महामंत्री राजदीप तोमर, कोषाध्यक्ष बृजेश मिश्र, ऑडिटर जिनेंद्र जैन, मंत्री पुनीत उपाध्याय, मीडिया प्रभारी आशीष सेंगर, कार्यकारिणी सदस्य उमाकांत बॉबी, शैलेंद्र कुमार सिंह ,पुलकित जैन,मोनू कुरैशी आदि मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment