सिकंदराराऊ । कस्बा के एक मोहल्ला निवासी 15 वर्षीय किशोरी को नामजद अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। किशोरी के पिता ने कोतवाली में नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला निवासी पीड़ित के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 27 जून की सुबह 10 बजे करीब उसकी 15 वर्षीय पुत्री को काले यादव पुत्र सुरेश यादव निवासी मोहल्ला गौसगंज अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है ।









