हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र में मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर गांव एवरनपुर के पास आज एक सड़क हादसे में एक 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना से परिवार में जहां भारी कोहराम मच गया है। वही महिला के पति व बच्चे भी घायल हो गए।। बताया जाता है बीती रात्रि को थाना हाथरस गेट क्षेत्र मथुरा बरेली नेशनल हाईवे स्थित गांव एवरनपुर के पास सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान मथुरा निवासी 45 वर्षीय पूजा के रूप में हुई है।। जानकारी के अनुसार श्रीमती पूजा अपने पति बंटू और तीन बच्चों के साथ हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मेंडू स्थित अपने मायके से मथुरा के राया कोतवाली क्षेत्र के चिमला गांव में अपने घर लौट रही थीं। देर रात मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर अचानक वह बाइक से नीचे गिर गईं। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।









