
हाथरस। थाना चंदपा क्षेत्र के गांव दरकई से एक 28 वर्षीय युवक के लापता हो जाने से हड़कंप मच गया है। युवक खाना खाने के बाद टहलने के लिए घर से निकला था, जिसके बाद से वह अभी वापस नहीं लौटा है।।
बताया जाता है थाना क्षेत्र के गांव दरकई निवासी एदल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रमन घर से टहलने निकला था। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला।परिजनों ने रमन की तलाश आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और उसके दोस्तों के यहां भी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। युवक के अचानक लापता होने से परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल है।परिजन युवक की तलाश में बेहद चिंतित हैं और वह लगातार खोजबीन के बावजूद जब उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली तो परिवार ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।।
कोतवाली प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है और संभावित सभी स्थानों पर तलाश की जा रही है।









