पटाखास में भगवान नर्मदेश्वर महादेव मंदिर स्थापना पर हुए धार्मिक अनुष्ठान: विशाल भंडारा

हाथरस। कस्बा मुरसान क्षेत्र के गांव पटा खास में नवनिर्मित भव्य एवं विशाल मंदिर में श्री नर्मदेश्वर महादेव शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा समारोह भारी धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया और भगवान नर्मदेश्वर महादेव शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव डीएलपी विद्यालय के संस्थापक एवं डायरेक्टर पं. रनवीर पाठक के नेतृत्व में आयोजित किया गया और इस मौके पर विशाल भंडारा प्रसादी भी आयोजित की गई।

कस्बा मुरसान क्षेत्र के गांव पटाखास चौराहा स्थित डीएलपी विद्यालय के संस्थापक एवं डायरेक्टर पं. रनबीर पाठक द्वारा अपने गांव पटाखास में बहुत ही भव्य एवं विशाल मंदिर का निर्माण कराया गया है और मंदिर में भगवान नर्मदेश्वर महादेव शिव परिवार की प्रतिष्ठा भी कराई गई है और भगवान नर्मदेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर चार दिवसीय महोत्सव आयोजित किया गया, जिसमें कई धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए।

मंदिर श्री नर्मदेश्वर महादेव शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर आयोजित चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों के तहत प्रथम दिन श्री गणेश पूजन, जलाधिवस,पित्तेश्वर पूजन, ब्राह्मण वरण, द्वितीय दिन बेदी पूजन, अन्नाधिवास, पुष्पदिवास, पत्ताधिवास, घृताधिवास, सय्याधिवास, हवन, अभिषेक व प्राण प्रतिष्ठा आयोजित की गई तथा तृतीय दिन श्री रामायण पाठ प्रारम्भ, गणेश पूजन, भव्य शोभायात्रा, हवन, पूर्णाहुति, मूर्ति स्थापना की गई और चतुर्थ दिवस श्री रामायण पाठ विश्राम एवं विशाल भंडारा प्रसादी आयोजित की गई।

श्री नर्मदेश्वर महादेव शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा उपाध्याय, मुरसान ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, वरिष्ठ बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा, मुरसान नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी देशराज सिंह, एसआरबी पब्लिक स्कूल के मैनेजर एपी सिंह, डायरेक्टर प्रदीप सेंगर ,अंजनी पचौरी एडवोकेट सहित क्षेत्र के तमाम तमाम प्रबुद्धजनों द्वारा सहभागिता कर भगवान नर्मदेश्वर के दर्शन किए और पुण्य लाभ अर्जित किया।। महोत्सव की मुख्य यजमान श्रीमती सरोज पाठक धर्मपत्नी स्वर्गीय रामगोपाल पाठक थी। जबकि कार्यक्रम की व्यवस्था रणवीर पाठक, सचिन पाठक, हरिओम पाठक, लालाराम पाठक, राजवीर पाठक, सत्यवीर पाठक संभाले हुए थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment