
सिकन्द्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव बसई बाबस में एक युवक ने अपने पड़ोसी पर ईंट-पत्थर फेंकने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव बसई बाबस निवासी पुरुषोत्तम पुत्र दुष्यंत ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसके घर के बराबर में रहने वाले कल्लो उर्फ हरीश ने 27 अप्रैल की रात करीब 10 बजे उसके घर पर ईंट-पत्थर फेंके थे। पुरुषोत्तम ने घटना की सूचना फोन के माध्यम से पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची। पुलिस के सामने भी आरोपी ने पीड़ित से अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने उसे झूठे छेड़छाड़ के मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी भी दी। 4 मई को आरोपी ने दोबारा उसके घर पर ईंट-पत्थर फेंके और गंदी गालियां दीं। इसके बाद उसने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।









