
हाथरस शहर के आगरा रोड पर मीतई बिजलीघर के पास गौतम महासभा के अध्यक्ष एवं पूर्व उप निरीक्षक जितेंद्र गौतम व भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नवनीत गौतम द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव में कथा श्रवण करने के लिए जहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। वही श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव में वरिष्ठ बसपा नेता डॉ.अविन शर्मा ने भी पहुंचकर कथा का श्रवण पान किया और व्यास गद्दी का पूजन कर आशीर्वाद लिया।
शहर के आगरा रोड पर मीतई बिजलीघर के पास गौतम महासभा के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार गौतम एवं उनके परिवारीजनों द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में वरिष्ठ बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा ने पहुंच कर कथा व्यास श्री लोकेश जी महाराज एवं परीक्षित जी महाराज का पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया एवं श्रीमद्भागवत कथा श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस मौके पर आयोजकों द्वारा भी वरिष्ठ बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा का स्वागत करते हुए प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया और वरिष्ठ बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा ने श्रीमद्भागवत कथा में समस्त क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।











