तस्वीर बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भंयकर आगःलाखों का नुकसानःहड़कंप


सादाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव कुरसंडा स्थित एक तस्वीर बनाने वाली फैक्ट्री में आज आग लग जाने से पूरे क्षेत्र में भारी हड़कंप एवं अफरा तफरी मच गई और अग्निकांड में लाखों रुपए का नुकसान हो गया। वहीं आग पर घंटों की मशक्कत के बाद काबू पाया गया । इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई।
बताया जाता है कोतवाली क्षेत्र के गांव कुरसंडा स्थित एक फैक्ट्री में आज सुबह गत्ता एवं प्लाई से देवी-देवताओं की तस्वीरें बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग बहुत तेज रूप में होने से देखते ही देखते आग ने एक विकराल रूप धारण कर लिया। मोके पर पहुंचे ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारी एवं दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना पाकर जहाँ 3 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को और फैलने से रोका। हालांकि, तब तक गोदाम में रखा भारी मात्रा में तैयार माल, कच्चा माल और अन्य उपकरण जलकर खाक हो गये।
तस्वीर बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आज को लेकर कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका व्यक्त की जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बताया जाता है गांव कुरसंडा निवासी नीरज कुमार पुत्र महेंद्र सिंह फैक्ट्री में प्लाई लकड़ी एवं गट्टा से देवी-देवताओं की तस्वीरें बनाने का काम करते हैं। बताया जाता है वह पिछले लगभग एक से दो वर्ष से यह व्यवसाय कर रहे हैं। जबकि इससे पहले उनका खाद-बीज का कारोबार था। यहां तैयार तस्वीरें एवं प्रतिमाएँ शहर के अलावा बाहर भी बहुत दूर दूर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भेजी जाती थीं।
बताया जाता है आज सुबह अचानक फैक्ट्री से धुआं उठता देख आसपास के लोगों को आग लगने की जानकारी मिली। आग ने जल्द ही पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने बाल्टियों और मोटर पंप की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन प्लाईवुड और अन्य ज्वलनशील सामग्री के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। घटना के बाद गांव में भारी अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment