महाशिवरात्रि पर्व के नजदीक होते ही बाजार हुए गुलजार

कांवड़ सजाने की सजी दुकानें ,खरीददारी को शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी 

सिकंदराराऊ । महाशिवरात्रि का पर्व नजदीक आते ही बाजार गुलजार हो गए है। बाजार में कांवड़ सजाने के लिए दुकाने भी सजने लगी है। कांवड़ सजाने के लिए कांवड़िया जमकर सामान खरीदते हुए नजर आए। वही कांवड़ियों का जत्था गंगा घाटों के लिए रवाना हो रहे है।

15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। भोले बाबा का जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्त गंगा घाटों पर रवाना हो रहे है। कांवड़ सजाने को उसकी सामग्री से बाजार भी सजने लगे है। कांवड़िया बाजार में कांवड़ सजाने के लिए सामान खरीदते हुए नजर आ रहे है। शिव भक्तों की भारी भीड़ बाजार में कांवड़ सजाने के सामान को खरीदने को उमड़ी । जिससे बाजार गुलजार हो गए । महाशिवरात्रि का पर्व नजदीक होने के कारण दूर दराज क्षेत्र की क़ाबड़ चलना भी शुरू हो गई है। शिवभक्त कछला, सोरों जी आदि गंगा घाटों से भगवान शिवशंकर को जलाभिषेक करने को गंगा जल ला रहे है। इस बार कांवड़ सजाने की वस्तुओं के दामो में भी भारी उछाल आया है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment