
सासनी16- जनवरी। तहसील परिसर में दी बार एसोसिएशन सासनी द्वारा एक भव्य ‘सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता बी.के. सिंह द्वारा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सासनी नीरज शर्मा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में तहसीलदार रजत यादव, सब रजिस्ट्रार जे.पी. सिंह, तहसीलदार (न्यायिक) राजेश कुमार और नायब तहसीलदार लोकेश कुमार ने शिरकत की। पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन सह-सचिव प्रशांत पाठक द्वारा किया गया।
समारोह के दौरान अतिथियों और नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण, शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि नीरज शर्मा का स्वागत अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह व मधुसूदन सिंह द्वारा किया गया, वहीं तहसीलदार रजत यादव का स्वागत प्रशांत पाठक व वकील सिंह तोमर द्वारा किया गया। इस अवसर पर बार के नवनियुक्त पदाधिकारियों—अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह, उपाध्यक्ष मधुसूदन सिंह, सचिव वकील सिंह तोमर, सह-सचिव प्रशांत पाठक, कोषाध्यक्ष मधुकर नगाइच, अंकेक्षक संजीव सिंह और पुस्तकालय अध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा को भी सम्मानित किया गया।

समारोह में वक्ताओं ने न्यायिक प्रक्रिया में अधिवक्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान बी.पी. सिंह, रघुवीर सिंह, लवन त्यागी, रणवीर सिंह और महेश कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण व तहसील कर्मी उपस्थित रहे।









