जरूरतमंद भूखों के पेट भरने को उनके स्थान पर ही भोजन सेवा देकर शैलेंद्र सांवलिया समाजसेवा की बन रहे अनूठी मिसाल

हाथरस। जब दिल में समाज सेवा करने का जज्बा हो, तो उसके लिए कोई भी कार्य का बीड़ा उठाने वाला ही सच्चा समाजसेवी कहलाता है और अगर समाजसेवा में सुबह-शाम स्थान स्थान पर जाकर अगर भोजन पहुंचना हो तो यह कार्य ईश्वरीय सेवा से कम नहीं होता है ।

ऐसी ही ईश्वरीय सेवा में लगे हाथरस रोटी सेवा के कार्यकर्ता शैलेंद्र सांवलिया समाजसेवा के क्षेत्र में एक मिसाल बने हुए हैं और वह प्रतिदिन जरूरतमंदों को उनके स्थान पर पहुंचकर जहां रोटी पहुंचाकर उनके पेट की अग्नि को शांत कर तृप्ति करने का कार्य कर रहे हैं । प्रतिदिन की भांति वह आज भी जरूरतमंदों को सभी के सहयोग से भोजन प्रसादी वितरित करते हुए आपको शहर के किसी न किसी मार्ग पर मिल जाएंगे।

हाथरस रोटी सेवा के माध्यम से समाजसेवी शैलेंद्र सांवलिया जहां जरूरतमंदों को पेट भरने के लिए रोटी सेवा उनके स्थान पर पहुंचाकर जहां उन्हें तृप्ति की अनुभूति कराते हैं। वही वह ऐसे भी ईश्वरीय कार्य कर रहे हैं कि जिन परिवारों में कोई उनका मददगार नहीं है तो उनको भी वह रोटी ,कपड़ा व अन्य जरूरत की वस्तुएं पहुंचाकर बच्चों को खुशियां प्रदान करते हैं और समाजसेवा की अनूठी मिसाल बनकर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

पूरे शहर में हाथरस रोटी सेवा द्वारा संचालित इस अभियान में रोटी सेवा के व्यवस्थापक एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता कमलकांत दोबरावाल बंटी भैया, व्यवस्थापक सौरभ सिंघल, सेवादार उपवेश कौशिक व्यवस्थाओं का जुम्मा संभाल कर इस अभियान को अनवरत रूप से जारी रखे हुए हैं। वही शैलेंद्र सांवलिया सेवादार बनकर अभियान को मूर्त रूप दे रहे हैं तथा शैलेंद्र सांवलिया की कभी अनुपस्थिति में अन्य सेवादार जलज अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, गोपाल सोनी भी इस जिम्मा को संभाल कर रोटी सेवा की अनवरत सेवा को प्रतिदिन जारी रखते हैं।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment