भागवत कथा महोत्सव में भक्तों ने की कथा श्रवण

हाथरस। शहर के विद्यापति नगर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के आज चौथे दिवस में बहुत ही सुंदर कथा का भागवत आचार्य द्वारा व्याख्या की गई और श्रोता भाव विभोर हो गये।।
श्रीमद् भागवत कथा में कथावाचक आचार्य श्रवण कुमार भारद्वाज महाराज द्वारा भक्तों को कथा रसपान कराया जा रहा है।भक्तों द्घारा बहुत ही सुंदर कथा का भव्य आयोजन रखा गया है और सभी भक्त कथा श्रवण कर आनंद ले रहे हैं।कथा में
दुष्यंत शास्त्री,अर्जुन देव शर्मा,प्रेमचंद गौतम,रामकुमार गौतम,मनोज कुमार गौतम, वंश, कृष्णा,भविष्य आदि भक्तगण मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment