बुजुर्ग से 2 महिलाओं ने 4.50 लाख लूटने का किया प्रयास विफल, सासनी में हुई वारदात, मौके पर मौजूद लोगों ने चोर महिलाओं को पकड़ा

कस्बा के व्यस्तमय भरे बाजार दिनदहाड़े एक बुजुर्ग से दो महिलाओं ने 4.50 लाख रुपए लूटने का प्रयास किया। मगर लोगों की मुस्तैदी और वृद्ध की सूझ-बूझ से महिलाओं का यह प्रयास विफल हो गया।
शुक्रवार दोपहर करीब डेढ बजे मिली जानकारी के अनुसार गांव सिकंदरपुर के रहने वाले हाल निवासी इगलास रोड निवासी करीब साठ वर्षीय रामगोपाल घरेलू कार्र के लिए कस्बा में कन्या इंटर कालेज के निकट पंजाब नेशनल बैंक से रूपये निकालने आए थे। जो करीब साढे चार लाख रूपये निकालकर बैग में रखकर अपने घर जा रहे थे। बताते हैं कि जैसे ही रामगोपाल बैंक से बाहर आए तो वहां बैंक के बाहर घात लगाए बैठी दो महिलाओं ने रामगोपाल के हाथ में लगे थैले में ब्लेड मार दिया और छीनने का प्रयास किया। अचानक हुई इस वारदात से वृद्ध रामगोपाल सकपका गए, लेकिन उन्होंने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद सड़कों लोग और राहगीर सक्रिय हो गए। भीड़ ने भाग रही महिलाओं का पीछा किया और उन्हें के.एल. जैन इंटर कॉलेज के सामने चारों तरफ से घेरकर पकड़ लिया। मौजूद लोगों ने पुलिस को तुरंत सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों महिलाओं को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई। पीड़ित रामगोपाल को भी पकड़ी गई महिलाओं की शिनाख्त के लिए बुलाया गया। वहीं पीड़ित रामगोपाल ने बताया कि लोगों ने महिलाओं का पीछा किया और उन्हें केएल जैन इंटर कालेज के सामने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस पकड़ी गई महिलाओं से पूछताछ कर रही है और वृद्ध को अपने पूरे पैसे वापस मिल गये हैं। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल है और क्या इन्होंने क्षेत्र में ऐसी अन्य वारदातों को भी अंजाम दिया है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment