गांव सिंघर्र में घरेलू कामकाजी महिलाओं के लिए एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिलाओं को पशुपालन की आधुनिक तकनीकों और पशुओं में होने वाले विभिन्न रोगों के बचाव की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
शुक्रवार को गांव सिंघर्र में आयोजित इस कार्यक्रम में विरबैक कंपनी से आए विशेषज्ञ डॉक्टरों ने शिरकत की। डॉ. भूपेंद्र कुमार ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पशुओं को बीमारियों से बचाकर ही डेयरी व्यवसाय को लाभकारी बनाया जा सकता है। इस दौरान पशुओं के स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं और कंपनी की ओर से निरूशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। शिविर में राधारानी डेयरी संचालक हैप्पी ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और पशुपालन के क्षेत्र में उन्हें आगे बढ़ाना रहा। इस अवसर पर पाम कंपनी के ब्रजेश कुमार, सुपरवाइजर विजनेश कुमार और जेडएम देवेंद्र सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। भारती देवी, वंदना कुमारी, विनीता देवी, दीप्ति देवी, नीतू तोमर, सपना कुमारी, सोनिया कुमारी, मीनू तोमर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।









