
हाथरस जन सहयोग कल्याण समिति द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया और होली मिलन बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के प्रदेश अध्यक्ष अतुल शर्मा व प्रदेश कोषाध्यक्ष देवदत्त सारस्वत द्वारा किया गया। सभी भाई बंधुओं ने आपसी प्रेम, एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया। समिति के जिलाध्यक्ष प्रह्लाद सिंह चैहान द्वारा पटका व माला पहनाकर सभी का स्वागत किया और सभी को संस्था के अनेक कार्यों के बारे में बताया तथा समय समय पर संस्था समाजहित के कार्यक्रम करती रहेगी।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष राजू वाष्र्णेय एड., जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह गहलोत, डॉ. सतीश कुशवाहा, कुमार गहलोत, महेंद्र प्रताप सिंह, माधव चैहान, ऋषिपाल सिंह, अमित चैहान, केके चैहान, भानु आदि उपस्थित थे। सभी ने होली मिलन समारोह को बड़े ही उमंग उत्साह के साथ कहा कि आगे भी संस्था ऐसे ही नेक कार्य करती रहेगी।











