समाजसेवी संग्राम सिंह की याद में सिंघर्र गांव में उमड़ा जनसैलाब, गांव में करीब 50 वर्षों से भी अधिक समय से जारी है मेले की परंपरा

सासनी के गांव सिंघर्र जिस महापुरुष ने गांव की नींव रखी, उन्हीं की स्मृति में आज भी आस्था और उत्साह का मेला सजता है। गांव सिंघर्र में समाजसेवी स्वर्गीय संग्राम सिंह की याद में वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। करीब पांच दशकों से भी अधिक समय से निरंतर आयोजित हो रहे इस मेले में इस बार भी भारी संख्या में ग्रामीण जुटे और श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्रक्रम का उद्घाटन देदामई पुलिस चैकी प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह निरंजन ने फीता काटकर किया। ग्रामीणों के अनुसार संग्राम सिंह ने ही इस गांव को बसाया था, इसलिए उनकी याद में यह मेला ग्रामीणों की भावनाओं से जुड़ा हुआ है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संग्राम सिंह के आदर्श आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानों और मनोरंजक गतिविधियों का ग्रामीणों ने जमकर लुत्फ उठाया। इस अवसर पर मुख्य रूप से हैप्पी ठाकुर, वीरेंद्र जाटव, बंटी शर्मा, रामू शर्मा, करूआ पंडित, पंडित ज्योति प्रसाद, रामू पंडित, शैलू ठाकुर, गजेंद्र प्रधान, कोमल तोमर, आकाश दिवाकर, भूरा ठाकुर और छोटू ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment