अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सासनी स्थित संकल्प रिटेल स्टोर में कृषज फाउंडेशन के सौजन्य से भारतीय किसान संघ के सानिध्य में एक महिला गोष्ठी एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय किसान संघ के जिला उपाध्यक्ष श्री विष्णु कुमार शर्मा और को बंटी प्रधान जी रहे और उन्हें संकल्प स्टोर द्वारा कंपनी के स्टेट हेड दिनेश कुमार श्रीवास्तव जी द्वारा रुक देकर उनका स्वागत किया कार्यक्रम में क्षेत्र की अनेक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. अजय ठाकुर द्वारा महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए महत्वपूर्ण सलाह भी दी गई। इस अवसर पर जिला महिला प्रमुख माधवी देवी जी को संकल्प रिटेल स्टोर के प्रबंधक दुष्यंत शर्मा जी द्वारा बुके देकर सम्मानित किया तथा सुनीता जी ने महिलाओं को सशक्त बनने, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और समाज में अपनी भूमिका को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कंपनी के स्टेट हेड दिनेश कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित महिलाओं को कंपनी की विभिन्न योजनाओं तथा संकल्प रिटेल स्टोर की सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संकल्प रिटेल स्टोर की पूरी टीम का विशेष योगदान रहा। सभी उपस्थित अतिथियों और महिलाओं ने कार्यक्रम की सराहना की। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इस अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम महिलाओं के स्वास्थ्य, जागरूकता और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।
–









