
सुशील फाउंडेशन एवं रॉयल भीम शेरनी संगठन के संयुक्त तत्वाधान में 8 मार्च 2026 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर आयोजित राष्ट्रीय महिला सम्मेलन में 121 महिलाओं को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के अध्यक्षता सुशीला देवी, अध्यक्ष सुशील फाउंडेशन ने की। कार्यक्रम की संयोजक सुमन, जिला व्यायाम शिक्षिका हाथरस एवं सह संयोजक डॉ. सतना सिंह, जिला गाइड कैप्टन हाथरस ने संयुक्त रूप से मंच का संचालन किया।
तकनीक सहयोग डॉ. पुष्पेंद्र सिंह एवं भुवनेश प्रताप सिंह का रहा। समाज उत्थान एवं महिला जागरूकता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली नारी शक्तियों सुनीता बौद्ध, डॉ. सुजाता वर्धन, अनुपम वर्मा मासूम, शैलजा, मीनाक्षी जैन, सुमन गौतम, ज्योति सिंह, सर्वेश, चेतन्या, मंजू पुनियाँ आदि को सशक्त नारी गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया । सुशीला देवी, अध्यक्ष सुशीला फाउंडेशन ने अपने प्रेरक विचारों में समाज में महिलाओं के सम्मान, समानता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का आह्वान किया। सुषमा सिंह, अध्यक्ष रॉयल भीम शेरनी संगठन ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं का सम्मान और समान अवसर ही एक समृद्ध, संवेदनशील और प्रगतिशील समाज की सच्ची पहचान है। सर्वेश और महिपाल सिंह ने शिक्षा जागरूकता हेतु लघु नाटक का प्रस्तुत किया। आर्यव अरहत सिंह ने तथागत बुद्ध की पेंटिंग बनाकर मंच को भेंट की। वैशाली सिंह पुनियाँ, भावना, प्राची, सारिका ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। अंत में कार्यक्रम संयोजक सुमन एवं सहसंयोजक डॉ. सतना ने कार्यक्रम में भाई सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।









