अखईपुर में युवक की हत्या का खुलासा: दो गिरफ्तार

हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अखईपुर मे एक व्यक्ति की हत्या की घटना में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनकी निशादेही से आलाकत्ल एक डण्डा व एक लोहे का पाइप बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक गत 2 फरवरी को धर्मेन्द्र कुमार पुत्र शीलेन्द्र पाल निवासी ग्राम अखईपुर द्वारा तहरीर के माध्यम से थाना हाथरस जंक्शन पर सूचना दी कि 2 फरवरी को शाम 6:45 बजे रात्रि मेरा बेटा संजय उर्फ सन्जू गाँव में भूपेन्द्र की चक्की से आटा लेने जा रहा था। रास्ते में सौरव के घर के सामने गाँव के ही आरोपियों द्वारा लाठी, सरिया व तमन्चा से जान से मारने की नियत से प्रहार किया, जिससे मेरे बेटे के शरीर व सिर मे काफी गंभीर चोटे आई है। उक्त सूचना के आधार पर थाना हाथरस जंक्शन पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया । घायल संजय को उपचार हेतु बागला जिला अस्पताल भेजा गया । जहां से चिकित्सकों द्वारा घायल को बेहतर उपचार हेतु हायर सेन्टर रेफर किया गया। उपचार के दौरान घायल संजय की वरूण हॉस्पीटल अलीगढ मे मृत्यु हो गयी।

पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी हाथरस जंक्शन को निर्देशित किया गया था । जिसके क्रम मे गठित पुलिस टीमो के अथक प्रयासोपरान्त आज थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा घटना का सफल खुलासा करते हुए नामजद आरोपी हरिओम पुत्र दीनानाथ व महेश पुत्र दीनानाथ निवासीगण अखईपुर थाना हाथरस जंक्शन को मिर्गामई कट मथुरा वरेली हाईवे के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त एक डण्डा व एक लोहे का पाइप बरामद हुआ है ।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों हरिओम व महेश द्वारा जुर्म का इकबाल करते हुये बताया कि उसने वताया कि मृतक संजय उर्फ संजू आये दिन हम लोगों से व हमारे परिवार से बदतमीजी से बात करता था। शराब पीकर गाली गलौज भी करता था । गत 2 फरवरी को शाम के समय हम काम करके अपने घर वापस आ रहे थे, तो मृतक संजय उर्फ संजू ने हम दोनों के साथ गाली गलौज करते हुए कालर पकड लिया और गाली गलौज करने लगा । इसी कारण तंग आकर हम लोगों ने डंडे और लोहे का पाइप लेकर संजय उर्फ संजू को सौरव के मकान के सामने गिराकर उसके साथ मारपीट कर दी ।। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष ललित कुमार शर्मा मय टीम थाना हाथरस जंक्शन शामिल थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment