मीजिल्स-रूबैला अभियान के सफल कियान्वयन की दी जानकारी

हाथरस। जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग के नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत संचालित स्कूल आधारित आगामी मीजिल्स-रूबैला अभियान 16 फरवरी को सफल बनाने हेतु सहयोगी विभागों जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एवं जिला सूचना अधिकारी को पत्र निर्गत कर आवश्यक निर्देश जैसे शिक्षकों के साथ अभिभावक / माता-पिता के साथ बैठकें करने, सत्र पर नांमांकित बच्चों के सापेक्ष शत प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने, टीकाकरण टीम को सत्र आयोजित करने हेतु उचित स्थान प्रदान करने, स्कूलों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पोस्टर प्रतियोगिता, रैली, प्रभात फेरी इत्यादि आयोजित करने, अल्पसंख्यक बुद्धजीवियों, इमामों एवं अल्पसंख्यक समाज के संभ्रान्त नागरिकों के सहयोग प्राप्त करने हेतु पत्र जारी किया गया है। जिससे एम.आर.अभियान को सफल बनाया जा सके तथा एम.आर. वैक्सीन से जनपद के समस्त बच्चों को टीका से आच्छादित किया जा सकें।।

आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार कक्ष में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत आगामी मीजिल्स-रूबैला अभियान के सफल कियान्वयन हेतु नगरीय क्षेत्र के समस्त सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों के प्रधान अध्यापकों की बैठक का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एम.आई.आलम द्वारा अध्यापकों को एम.आर. के बारे में विस्तृत बताया गया तथा उनसे अभिभावक / माता पिता बैठकें कर शतप्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने हेतु कहा गया। जिससे समस्त बच्चों को एम.आर. टीका से आच्छादित किया जा सकें। साथ ही टीकाकरण दिवस पर सत्र लगाने हेतु बैठने हेतु कुर्सी मेज एवं टीकाकरण पश्चात् रेस्ट रूम की व्यवस्था करने कहा गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment