
हाथरस-3 फरवरी। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष माताप्रसाद पांडेय का समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी धीरज पांडेय द्वारा राया टोल प्लाजा पर जोरदार स्वागत करते हुए सम्मान किया गया।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष माताप्रसाद पांडेय के जनपद की सीमा से जाते समय यमुना एक्सप्रेस वे स्थित राया टोल प्लाजा पर वरिष्ठ सपा नेता धीरज पांडेय द्वारा जोरदार जोशीला स्वागत करते हुए उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ सपा नेता धीरज पांडेय से पार्टी संबंधी वार्ता करते हुए पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान मनेश चैधरी, शांति स्वरूप, सलमान खान, अंकित पंडित, पवन कुमार, रिंकू पंडित, दिव्यांश पंडित आदि मौजूद थे।









