
सिकन्द्राराऊ- 3 फरवरी। पिछले कुछ दिनों से तापमान में गिरावट आने के कारण बच्चों एवं बुजुर्गो के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। सर्दी बढ़ने से लोग बुखार, खांसी और जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है।
बतादे कि अचानक मौसम में पुनः बदलाव हुआ है। जिसके कारण तापमान में भारी गिरावट आयी है। तामपान में गिरावट आने से इसका असर लोगो के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। सरकारी अस्पताल एवं प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की खासी भीड़ नजर आ रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 100 से अधिक लोग सर्दी, जुकाम, बुखार का उपचार कराने को पहुंच रहे है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. आरके वर्मा ने बताया कि पिछले दिनों सर्दी में बढ़ोतरी हुई है। जिसकी वजह से लोग बुखार, जुकाम और खांसी से पीड़ित हो रहे हैं। ठंडी वस्तुओं का सेवन न करें और सर्दी से बचें।









