स्टील फैक्ट्री में मजदूरी के दौरान दो महिलाओं में मारपीट, एक घायल

गांव बरसे स्थित एक स्टील फैक्ट्री में दो महिला मजदूरों के बीच आपसी कहासुनी को लेकर विवाद हो गया। जिसमें जमकर लात घूंसे चले घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल का उचार सीएचसी में कराया है। वहीं पीडिता ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।
शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार रोजाना की तरह महिलाएं गांव बरसे की स्टील फैक्ट्री में मजदूरी करने गई थीं। इसी दौरान फैक्ट्री परिसर में दो महिला मजदूरों में किसी बात को लेकर आपसी बहस हो गई। यह बहस थोडी ही देर में मारपीट मंें बदल गई। दोनों महिलाओं में एक दूसरे के बाल पकड़कर खींचातानी शुरू हो गई। साथ ही लात घूंसे और थप्पड़ चलने लगे। जिसमें मुहल्ला बिजलीघर निवासी मिथिलेश पत्नी दिलीप घायल हो गईं। अन्य मजदूरो ने दोनों महिलाओं को शांत कराया। घटना के बाद घायल पीड़िता मिथिलेश कोतवाली पहुंचीं और दूसरी महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घायल महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment