रंजिश में युवक को पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव माड़ी में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को रास्ते में घेर कर नामजदों ने पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गांव माड़ी निवासी विष्णु शर्मा पुत्र अर्जुन शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 14 नवंबर की रात्रि 9 बजे करीब अपने खेत से आ रहा था। रास्ते में गांव के ही धीरेन्द्र शर्मा पुत्र गंगा शरण शर्मा ,सोमेंद्र पुत्र धीरेन्द्र शर्मा रंजिश के चलते उसे घेर लिया और बेवजह गाली गलौज करने लगे। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों एवं सरिया से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment