योगेश ओके फिर से बने कांग्रेस शहर अध्यक्ष: जोरदार स्वागत

हाथरस।संगठन सृजन के माध्यम से नये शहर/जिला अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया पर विराम लगाते हुये नेतृत्व ने अपना निर्णय देते हुए काग्रेस नेता योगेश कुमार ओके पर पुनः भरोसा जताते हुये दूसरी बार शहर अध्यक्ष बनाकर साफ संकेत दिया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में योगेश कुमार ओके के नेतृत्व में संगठन मजबूती के साथ प्रत्याशी को चुनाव लड़ायेगा। जिसके परिणाम स्वरूप पार्टी जीत से खाता खोलते हुये उत्तर प्रदेश में सरकार बनायेगी।। कांग्रेस पार्टी द्वारा पुनः जताये गये भरोसे को लेकर नवनियुक्त शहर अध्यक्ष योगेश कुमार ओके ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे, यूपीए चेयरमैन सोनिया गाँधी, लोकसभा में  प्रतिपक्ष के नेता राहुल गाँधी ,राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन व यूपी कांग्रेस के प्रभारीराजेन्द्रपाल गौतम, राष्ट्रीय  सचिव ब्रज जोन प्रभारी पूर्व विधायक कुनाल चौधरी, प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष आराधना मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद सांसद, यूपी कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष  आलोक प्रसाद, विधान मंडल दल के नेता विधायक वीरेंद्र चौधरी  द्वारा मुझ पर पुनः भरोसा जताते हुये दूसरी बार शहर अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी सौंपने के लिये सभी नेताओं का आभार व्यक्त किया है और कहा है कि उनके भरोसे पर खरा उतरने का  पूर्ण प्रयास करुँगा।

इसी दौरान लखनऊ से वापसी पर उनके समर्थकों द्वारा पगड़ी और फूलों के मालाओं से जोशीला स्वागत किया गया।स्वागत करने वालों में शहर महासचिव देवानंद कुशवाहा, कोषाध्यक्ष अमित सिंह, कार्यालय प्रभारी मुकेश सिंह, कार्यालय सचिव रोहित कुमार, महासचिव योगेश बाबू, सचिव राजकुमार व हेमन्त कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, रवि बाबू शामिल थे

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment