हाथरस-14 नवंबर। समाजवादी पार्टी के बैनरतले पश्चिम उत्तर प्रदेश का विशाल दलित सम्मेलन कल 15 नवंबर को सुबह 11 बजे से आगरा के जीआईसी मैदान पर आयोजित होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भाग लेंगे। जबकि सम्मेलन के संयोजक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन है तथा विशाल दलित सम्मेलन में हाथरस विधानसभा क्षेत्र एवं पूरे जनपद से हजारों समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, समर्थक व शुभचिंतक सैकड़ो बसों व अन्य छोटे वाहनों के द्वारा आगरा रवाना होंगे। जबकि विशाल दलित सम्मेलन को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा सघन जनसंपर्क अभियान भी चलाया जा रहा है। विशाल सम्मेलन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और सपा का यह सम्मेलन विधानसभा चुनावों को लेकर बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है।। समाजवादी पार्टी के बैनरतले कल 15 नवंबर को सुबह 11 बजे से जीआईसी मैदान आगरा में सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन के संयोजकत्व में आयोजित विशाल दलित सम्मेलन में पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लाखों समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारी व समर्थकों तथा शुभचिंतकों की भारी भीड़ शामिल होने की प्रबल संभावनाएं हैं और सम्मेलन को लेकर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा गांव-गांव, शहर ,गली बस्तियों में जाकर सघन जनसंपर्क किया गया है और लोगों से विशाल दलित सम्मेलन में भारी संख्या में पहुंचने का अनुरोध किया गया है। विशाल सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मुख्य अतिथि के रुप में भाग लेंगे।। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं हाथरस सदर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक प्रत्याशी रहे बृजमोहन राही एडवोकेट ने अपनी पूरी टीम के साथ विधानसभा क्षेत्र के शहर के अलावा सासनी तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों लोहर्रा, लढ़ौटा, देदामई, सिघर्र, नगला भीका, जसराना, सहजपुरा, नगला मियां, नगला रत्ना, समामाई, बिघैपुर, नगला भूरा, सुसायत, नगला फतेला, सांदलपुर सहित दर्जनों गांवों में सघन जनसंपर्क कर लोगों से विशाल दलित सम्मेलन में चलने का आवाहन किया गया है।
बृजमोहन राही एडवोकेट ने बताया है कि हाथरस विधानसभा क्षेत्र से हजारों लोग दर्जनों बसों व करीब ढाई सौ छोटे वाहनों से सम्मेलन में शिरकत करेंगे। उन्होंने संभावना जताई है कि हाथरस विधानसभा क्षेत्र से ही लगभग 5000 से अधिक लोग विशाल सम्मेलन में शामिल होंगे। जबकि संभावना जताई जा रही है कि पूरे जनपद से सैकड़ो बसों व सैकड़ो छोटे वाहनों के माध्यम से हजारों लोग कल सम्मेलन में शामिल होने के लिए आगरा कूच करेंगे।। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव बृजमोहन राही एडवोकेट ने लोगों को बताया गया कि प्रदेश के विकास, तरक्की, रोजगार, किसान, मजदूर, व्यापारियों सहित सभी वर्गों के उत्थान को समाजवादी पार्टी लगातार संघर्षशील है और समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों में भारी जनसमर्थन के साथ प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है और सपा की सरकार बनने पर पूरे प्रदेश में सभी वर्गों के हित में विकास की गंगा बहायी जाएगी।। विशाल दलित सम्मेलन को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव बृजमोहन राही एडवोकेट के नेतृत्व में चलाए गए सघन जनसंपर्क अभियान के दौरान उनके साथ उनकी धर्मपत्नी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राधामोहन राही, वीरेंद्र सिंह नेताजी, शादाब शेख, सौरभ प्रताप सिंह, अखिलेश कुमार,रुस्तम सिंह, वीरपाल सिंह, वीरेश सिंह सहित दर्जनों लोग शामिल थे।










