ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार चार लोग घायल महिला और उसकी करीब 15 वर्षीय भतीजी मेडिकल कॉलेज रेफर

 सासनी-नानऊ रोड स्थित गांव खिटौली  में पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव खोरना निवासी सुनील पुत्र हरदयाल सिंह अपनी पत्नी आरती (22) तथा करीब पंद्रह वर्षीय भतीजी दीप्ति पुत्री भीष्मपाल और तीन साल की बेटी पल्लवी के साथ अपनी ससुराल अलीगढ़ के गांव जलाली, पिलखना, से वापस अपने गांव लौट रहा था। बताते हैं कि जैसे ही उसकी बाइक खिटौली पंप के पास पहुँची, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सड़क पर गिर गई और बाइक पर सचार चारों लोग बाइक से सड़क पर दूर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए, बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड जुट गई। लोगों ने 108 एंबुलेंस सेवा और डायल 112 पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के जवान और एंबुलेंस पहुंच गई। लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया। जहां हालत गंभीर होने के कारण आरती और उनकी भतीजी दीप्ति हायर सेंटर मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर कर दिया। वहीं, बाइक चला रहे सुनील और उनकी छोटी बेटी पल्लवी को इस दुर्घटना में मामूली चोटें आईं, जिनका इलाज किया जा रहा है। इस बीच ट्रैक्टर चालक मौके का फायदा उठाकर भाग गया। फिलहाल पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है, और फरार अज्ञात ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी हुई है।
sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment