हाथरस-14 नवंबर। समाजवादी पार्टी के बैनरतले पश्चिम उत्तर प्रदेश का विशाल दलित सम्मेलन कल 15 नवंबर को सुबह 11 बजे से आगरा के जीआईसी मैदान पर आयोजित होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भाग लेंगे। जबकि सम्मेलन के संयोजक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन है तथा विशाल दलित सम्मेलन में हाथरस सदर एंव सिकन्द्राराऊ विधानसभा क्षेत्र एवं पूरे जनपद से हजारों समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, समर्थक व शुभचिंतक सैकड़ो बसों व अन्य छोटे वाहनों के द्वारा आगरा रवाना होंगे। जबकि विशाल दलित सम्मेलन को:समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा सघन जनसंपर्क अभियान भी किया गया है।
विशाल सम्मेलन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और सपा का यह सम्मेलन विधानसभा चुनावों को लेकर बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है।। समाजवादी पार्टी के बैनरतले कल 15 नवंबर को सुबह 11 बजे से जीआईसी मैदान आगरा में आयोजित विशाल दलित सम्मेलन में पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लाखों समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारी व समर्थकों तथा शुभचिंतकों की भारी भीड़ शामिल होने की प्रबल संभावनाएं हैं और सम्मेलन को लेकर समाजवादी पार्टी के सिकंद्राराऊ विधानसभा क्षेत्र से प्रबल दावेदार एवं वरिष्ठ सपा नेता धीरज पांडेय तथा समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी तथा हाथरस विधानसभा क्षेत्र से सपा के दावेदार मुहर सिंह द्वारा अपनी पूरी टीम के साथ अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में शहर व कस्बों के अलावा तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों में सघन जनसंपर्क कर लोगों से विशाल दलित सम्मेलन में चलने का आवाहन किया गया है। उन्होंने बताया है कि हाथरस विधानसभा क्षेत्र एंव सिकन्द्राराऊ विधानसभा क्षेत्र से हजारों लोग दर्जनों बसों व सैकड़ों छोटे वाहनों से सम्मेलन में शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया है कि पूरे जनपद से सैकड़ो बसों व सैकड़ो छोटे वाहनों के माध्यम से हजारों लोग कल सम्मेलन में शामिल होने के लिए आगरा कूच करेंगे। उन्होंने समस्त जनता से भारी संख्या में सम्मेलन में शामिल होने का अनुरोध किया है।










