पुलिस ने किए राह चलती महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले तीन शोहदे गिरफ्तार, दो बाइक सीज

पुलिस कप्तान चिरंजीव नाथ सिंन्हा के आदेशानुसार एएसपी तथा सीओ के निर्देशन में चलाए जा रहे एंटीरोमियो चेकिंग अभियान के दौरान राह चलती महिलाओं पर अछूती फब्तियां कसने और भद्दी टिप्पणियां करने वाले तीन शोहदों को रंगे हाथों दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से बिना कागजातों की दो मोटरसाइकिल भी सीज की हैं।
शुक्रवार को एसएचओ विपिन चैधरी के अनुसार दिनांक पांच नवंबर दिन गुरूवार को दोपहर करीब पौने दो बजे एसआई अंशुल शर्मा मिशन शक्ति तथा प्रभारी एंटीरोमियो प्रभारी अपनी टीम के एसआई सत्यपाल सिंह और महिला आरक्षी शिखा, फूलन देवी, पूजा सिंह, स्नेहलता, हिमांशी सिरोही के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के लिए निकले थे। जब पुलिस टीम जरैया रोड स्थित शराब ठेके वाली गली के पास पहुँची, तो तीन युवक वहाँ से गुजरने वाली महिलाओं पर अछूती और अभद्र टिप्पणियां कर रहे थे। शोहदों की इस हरकत से महिलाएं शर्म के मारे सिर झुकाकर तेजी से निकलने को मजबूर थीं। मौजूद पुलिस बल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एवं सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन किया। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न के तहत मामला दर्ज किया गया है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment