आगरा अलीगढ रोड स्थित केएल जैन इंटर कॉलेज मैदान में दिनांक सात नवंबर से नौ नवंबर तक आतिशबाजी की अस्थायी दुकानें लगेंगी। प्रशासनिक अफसरान से अनुमति मिलने के बाद बाजार की तैयारी की जा रही है।
मंगलवार को काॅलेज के खेल मैदान में दुकान लगाए जाने की तैयारी में जुटे दुकानदारों और अग्निशमन अफसरान के अनुसार प्रत्येक दुकान पर बालू से भरी बाल्टियां, पानी के ड्रम और अग्निशमन यंत्र रखने होंगे। मैदान में धूम्रपान और खुली आग के इस्तेमाल पर रोक रहेगी। खरीदार यहां फुलझड़ियां, रॉकेट, अनार और दूसरे इको-फ्रेंडली व पारंपरिक पटाखे खरीद सकेंगे। व्यापारियों को बाजार में अच्छी भीड़ आने की उम्मीद है। भीड़ और जाम से बचने के लिए कॉलेज मैदान के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था की जा रही है। वाहन चालकों से तय पार्किंग स्थल पर ही गाड़ी खड़ी करने की अपील की गई है। प्रशासनिक अफसरों ने लोगों से सुरक्षा और पर्यावरण का ध्यान रखते हाए सावधानी से टीपावली मनाने की अपील की है।











