बिसावर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अमित कुमार को दी भावभीनी विदाई

बिसावर। स्थानीय पुलिस चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक अमित कुमार के स्थानांतरण पर चौकी परिसर में भव्य एवं भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिकों और पुलिसकर्मियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें नम आंखों से विदाई दी।

समारोह के दौरान क्षेत्रीय लोगों ने उपनिरीक्षक अमित कुमार को फूल-मालाओं से लाद दिया। परंपरा के अनुसार उन्हें साफा और पटका पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह (स्मृति चिन्ह) भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अमित कुमार ने अपने सेवाकाल के दौरान क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में सराहनीय कार्य किया, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।


विदाई समारोह के अवसर पर पूर्व प्रधान विजयपाल सिंह, अरविंद कुमार, योगेंद्र सिंह, कृष्णपाल सिंह, प्रवीण अग्रवाल और स्थानीय विद्युतकर्मी उपस्थित थे। इसके साथ ही पुलिस स्टाफ से चौकी बिसावर के हेड कांस्टेबल राजेश यादव, हेड कांस्टेबल ओमवीर सिंह, कांस्टेबल रवि कुमार, चक्रेश कुमार, जोनी चौहान और अमन सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण व पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment