सीएम योगी के पत्र से जुल्म के खिलाफ आवाज संगठन में भारी उत्साह: चौधरी विजेंद्र सिंह ने जताया आभार

हाथरस। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजसेवी एवं जुल्म के खिलाफ आवाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एससी एसटी अत्याचार निवारण डिसिट्रक्ट विजिलेंस एण्ड मॉनिटिरिग कमेटी के सदस्य चौधरी विजेंद्र सिंह को पत्र भेजकर उनके सामाजिक सरोकारों, जनसेवा के प्रति समर्पण और जरूरतमंदों की आवाज उठाने के प्रयासों की सराहना की है। वही चौधरी विजेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है।।

मुख्यमंत्री कार्यालय लोक भवन लखनऊ से जारी पत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जुल्म के खिलाफ आवाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एससी एसटी अत्याचार निवारण डिसिट्रक्ट विजिलेंस एण्ड मॉनिटिरिग कमेटी के सदस्य चौधरी विजेंद्र सिंह को संबोधित करते हुए पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा है कि किसी भी लोकतांत्रिक समाज की शक्ति उन नागरिकों से बढ़ती है, जो निस्वार्थ भाव से समाज के हित में कार्य करते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति और सरकार के बीच महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करते हैं। वे समाज की समस्याओं को समझकर जरूरतमंदों की आवाज उचित मंच तक पहुंचाते हैं।मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में प्रदेश में कानून-व्यवस्था में आए बदलाव का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चुनौती पूर्ण थी, लेकिन सरकार बनने के बाद कानून के राज को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई तथा अपराधियों के विरुद्ध निर्णायक कार्यवाही की गई।पत्र में डबल इंजन सरकार द्वारा गरीबों, वंचितों, बुजुर्गों, दिव्यांगों, महिलाओं, युवाओं एवं अन्नदाता किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया गया है।।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रवीन वार्ष्णेय से अपेक्षा व्यक्त की कि वे अपने सामाजिक जुड़ाव के माध्यम से सरकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने के साथ-साथ जनता की समस्याओं और सुझावों को सरकार तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।

जुल्म के खिलाफ आवाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव एससीएसटी अत्याचार निवारण डिस्ट्रिक्ट विजिलेंस एंड मॉनरेटिंग कमेटी के सदस्य चौधरी विजेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री द्घारा भेजे गये पत्र में अत्यंत गौरव और सम्मान का विषय सामने आया है। चौधरी विजेंद्र सिंह के समाजसेवा के कार्यों और सार्थक भाव व अन्याय, अत्याचार, जुल्म के खिलाफ मुखर होकर आवाज उठाने के साहसी संघर्ष को सम्मानित करते हुए प्रेरणादायी का पत्र भेजा है।। चौधरी विजेंद्र सिंह ने कहा है कि मैं शोषित, पीड़ित, वंचित समाज के जरूरतमंदों को न्याय दिलाने के लिए हमेशा संघर्षरत रहूंगा। जुल्म के खिलाफ आवाज संगठन जाति धर्म के लिए काम नहीं करता, जाति धर्म से ऊपर उठकर केवल शोषित, पीड़ित, वंचितों को न्याय दिलाने के लिए कार्य करता है।मुख्यमंत्री का प्रोत्साहन आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इस महत्वपूर्ण सराहना और प्रोत्साहन के लिए मुख्यमंत्री का आभार​ तथा पत्र की जानकारी मिलने पर जुल्म के खिलाफ आवाज संगठन के साथी समर्थकों में खुशी की लहर है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment