दीपावली 8 या 9 नवंबर 2026?


सनातन धर्म के प्रसिद्ध निर्णय धर्म सिंधु और निर्णय सिंधु में स्पष्ट निर्देश है की दीपावली पर महालक्ष्मी का पूजन प्रदोष कालव्यापनी अमावस्या में ही होना चाहिए।
यदि अमावस्या तिथि दो दिनों में प्रदोष काल में स्पर्श करें या दोनांे दिन ना हो, तो मध्य रात्रि निशीथ काल की व्याप्ती को देखा जाता है।
अमावस्या तिथि आरंभ 8 नवंबर 2026 को सुबह 11.27 बजे।
अमावस्या तिथि का समापन 9 नवंबर को दोपहर 12.31बजे।
शुभ कार्तिक मास कृष्ण पक्ष अमावस्या रविवार शुभ संवत 2083 तद्नुसार 8 नवंबर 2026 प्रदोष काल शाम 5.31 से रात 8.09 तक और निशीथ काल रात्रि 11.39 से 12.31 तक दोनों ही समय पूर्ण रूप से अमावस्या तिथि विद्यमान रहेगी।


चूकि अमावस्या तिथि 9 नवंबर को दोपहर को ही समाप्त हो जाएगी, और उस दिन प्रदोष काल में अमावस्या उपलब्ध नहीं होगी।
इसलिए शास्त्र सम्मत नियमों के आधार पर 8 नवंबर की रात्रि को प्रदोष व्यापनी अमावस्या मिलने के कारण ही दीपावली मनाना पूर्णतः शुद्ध और शास्त्र सम्मत है। अतः 8 नवंबर को ही पूरे देश में दीपावली का त्यौहार मनाया जाएगा ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment