सरस्वती विद्या मंदिर में वेंकटेश्वर सोसाइटी ने करायी दीपक बनाओ प्रतियोगिता

हाथरस। वेंकटेश्वर वेलफेयर सोसाइटी सामाजिक संस्था द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लेबर कॉलोनी में दीपावली के पर्व के उपलक्ष्य में दीपक बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा एवं कल्पनाशीलता का सुंदर प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों द्वारा तैयार किए गए आकर्षक एवं कलात्मक दीपकों ने सभी का मन मोह लिया।संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, कला एवं परंपराओं के प्रति रुचि विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


प्रतियोगिता के विजेताओं को विद्यालय के वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण के अवसर पर पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment