हाथरस। जिलाधिकारी सत्यप्रकाश पटेल व मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित के निर्देशन एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्या के नेतृत्व में विकास खंड सासनी में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक खंड विकास अधिकारी अनुज मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।। बैठक में महिला कल्याण विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को बहुत महत्वपूर्ण बताते हुये योजना का लाभ आम जन-मानस तक पहुँचाने तथा बाल संरक्षण के अंतर्गत 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के सशक्त संरक्षणात्मक परिवेश का निर्माण, उचित पालन पोषण, बच्चों को हिंसा व दुर्व्यवहार से बचाने, बाल विवाह रोकथाम के बारे में गांव स्तर पर जनमानस को जागरूक करने के साथ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के आवेदन हेतु कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रेरित किया ।महिला कल्याण विभाग से संरक्षण अधिकारी विमल कुमार शर्मा द्वारा बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), बाल विवाह, दत्तक ग्रहण योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 बाल श्रम,रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष,मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में बढ़ाई गई धनराशि की 6 श्रेणियों में 25000 रुपए दिए जाने का प्रावधान है। जिसमें प्रथम श्रेणी बालिका के जन्म होने पर रू. 5,000 एक मुश्त, द्वितीय श्रेणी बालिका के एक वर्ष तक के पूर्ण टीकाकरण के उपरान्त रू. 2,000 एक मुश्त, तृतीय श्रेणी कक्षा प्रथम में बालिका के प्रवेश के उपरान्त रू.3,000 एक मुश्त, चतुर्थ श्रेणी कक्षा छ में बालिका के प्रवेश के उपरान्त रू. 3,000 एक मुश्त पंचम, श्रेणी कक्षा नौ में बालिका के प्रवेश के उपरान्त रू.5,000 एक मुश्त, षष्टम् श्रेणी ऐसी बालिकायें जिन्होंने कक्षा 12 वी उत्तीर्ण करके स्नातक अथवा 2 वर्षीय या अधिक अवधि के डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लिया हो रू. 7,000 एक मुश्त धनराशि प्रदान की जाती है।
खंड बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह द्वारा शिक्षा विभाग द्वारा चलाई जारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की साथ ही बालक बालिकाओं को समान अवसर प्रदान करने के लिए प्रेरित किया।आईसीडीएस विभाग से प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती स्मृति दुबे द्वारा मातृ वंदना योजना एवं ग्राम स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समितियों को सक्रिय करने और नियमित बैठक करने के साथ ब्लॉक स्तरीय अगली त्रैमासिक बैठक में सुरक्षा एवं संरक्षण की आवश्यकता की श्रेणी में आने वाले बच्चों को चिन्हित कर कार्यवृति प्रस्तुत करने के लिए आश्वस्त किया गया। वन स्टॉप सेंटर की सेन्टर मैनेजर मनीषा भारद्वाज ने वन स्टाप सेंटर की कार्यप्रणाली एवं वहां प्राप्त होने वाली सेवाओं कानूनी सहायता, अस्थाई आश्रय, मनोसामाजिक परामर्श, चिकित्सीय सहायता एवं पुलिस सहायता के साथ घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 , दहेज प्रतिषेध अधिनियम एवं पोष एक्ट 2013 के साथ वन स्टॉप सेंटर में आने वाले प्रकरणों के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
सहायक विकास अधिकारी पंचायत दिनेश कुमार द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर महिला सभा एवं बाल सभा के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।। बैठक में सहायक विकास अधिकारी भूपेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक अजब सिंह ,मुख्य सेविका कुर्क्की रानी, आउटरीच कार्यकर्ता बंटी कुशवाहा एवं विकास खंड की आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री उपस्थिति थीं।











