घर के बाहर खड़ी बाइक को चोरों ने किया पार

सिकंदराराऊ। कस्बा के पंत चौराहा स्थित हाथरस रोड मोहल्ला नगला लाला में घर के बाहर खड़ी एक बाइक को चोरों ने पार कर दिया। पीड़ित ने बाइक को काफी तलाश किया। किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात बाइक चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


मोहल्ला नगला लाला निवासी यतेन्द्र कुमार शर्मा पुत्र शंकरलाल शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 31 अक्टूबर की शाम को उसके घर के बाहर उसकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल खड़ी हुई थी। इस दौरान मौका पाकर चोर उसकी बाइक को चोरी कर ले गए। पीड़ित द्वारा बाइक को इधर उधर काफी तलाश किया गया। किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस बाइक चोरों की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment