मैक्स पिकअप में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर ,एक युवक की मौत,चालक रेफर:अलीगढ़ से एटा की ओर जा रही थी मैक्स पिकअप

अलीगढ़ रोड स्थित गांव हुसैनपुर के पास हुआ हादसासिकंदराराऊ । एनएच 34 के अलीगढ़ रोड स्थित गांव हुसैनपुर के निकट रविवार की देर रात्रि एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मैक्स पिकअप गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में चालक समेत दो युवक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया ,जबकि गंभीर घायल चालक को रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।


बताया जाता है कि रविवार की रात्रि 1:30 बजे करीब एक मैक्स पिकअप गाड़ी अलीगढ़ से एटा की ओर जा रही थी। जैसे ही मैक्स पिकअप गांव हुसैनपुर के समीप पहुंची, तभी पीछे से तेज गति आ रहे अज्ञात वाहन ने मैक्स पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में मैक्स में सवार विकास पुत्र अशोक कुमार एवं चालक रिंकू पुत्र गौतम सिंह निवासीगण नवाबगंज जनपद फर्रुखाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई । मामले की सूचना पुलिस को दी गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने विकास पुत्र अशोक कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल हुए चालक रिंकू को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजनों में चीत्कार मच गया । सूचना के बाद परिजन भी रवाना हो लिए। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment