ज्वेलर्स ने दोनों शातिर महिलाओं के खिलाफ कराई रिपोर्ट:पुलिस महिलाओं से पूछताछ में जुटी

कंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव पोरा के बाजार में स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान पर आभूषण देखने के बहाने आभूषण चोरी करने के मामले में रविवार को पकड़ी गई दोनों शातिर महिलाओं के विरुद्ध पीड़ित दुकान स्वामी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।गांव पोरा निवासी मुकेश कुमार वर्मा पुत्र चन्द्रपाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि उनकी गांव के बाजार में सोनी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। जिस पर वह और उसकी पत्नी अनुराधा बैठते है।18 अक्टूबर को उनकी दुकान से 3 जोड़ी पायजेब ,1जोड़ी टाप्स चोरी हो गए। जब उसने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरो को चैक किया तो दो महिलाएं बुर्का पहने हुए सामान जो चोरी हुआ है उसे अपने बुर्के में छुपा रही थी ।

वही महिलाए 1 नवंबर को पुनः उसकी दुकान पर पहुंची । दोनों शातिर महिलाओं ने दुकान से 2 जोड़ी बिछिया, 1 जोड़ी पायल पुनः छिपा रही थी । तभी उसकी पत्नी ने देख लिया और पुनः कैमरे में चैक किया तो वह वही दोनों महिलाएं थी। दोनों शातिर महिलाओं को पकड़ लिया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर अपने साथ कोतवाली ले गई। पकड़ी गई महिलाओं ने पूछताछ के दौरान अपना नाम रेशमा पत्नी इस्लाम व मीना पत्नी सलीम खान निवासीगण जमालपुर थाना सिविल लाइन जनपद अलीगढ बताया। पुलिस दोनों शातिर महिलाओं से पूछताछ करने में जुटी हुई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment