हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के रूहेरी-रहना रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन को लेकर भाग गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। युवक की मौत से परिवार में भारी करुण क्रन्दन एवं कोहराम मच गया है।
बताया जाता है थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मौहल्ला श्रीनगर नई बस्ती निवासी करीब 35 वर्षीय युवक राजेश फर्नीचर का काम करता था। वह कल क्षेत्र के गांव रहना में अपनी ससुराल गया था। देर रात लौटते समय अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर थाना पुलिस पहुंच गई और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवाया।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आज सुबह करीब 10 बजे मृतक राजेश की पहचान हुई। उसके परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गये।मृतक राजेश ने अपने पीछे तीन बच्चों को रोते बिलखते छोड़ गया है और घटना से परिवार में भारी कोहराम मचा हुआ है।











