सासनी में चलती बाइक से चक्कर खाकर गिरी युवती, अस्पताल में भर्ती

कोतवाली चैराहे के पास बाइक पर बैठी एक युवती को अचानक चक्कर आ गया जिससे वह बाइक से गिरकर घायल हो गई। घायल युवती को राहगीरों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार कस्बा सासनी के मुहल्ला पथवारी निवासी यतेंद्र दीक्षित की पुत्री अंजली अपने भाई अंशु के साथ बाइक पर सवार होकर सासनी से अपने पैतृक गांव गारवगढ़ी जा रही थीं। बताते हैं कि जैसे ही बाइक कोतवाली चैराहे के पास पहुंची, तभी अंजली को अचानक चक्कर आ गया। जिससे वह चलती बाइक से सीधे सड़क पर जा गिरी। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लेागों की भीड जुट गई। लोगों ने घायल को निजी वाहन से सीएचसी सासनी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। उपचार के बाद युवती को छुट्टी देकर परिजनों के साथ घर भेज दिया।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment