वाहन का इंतज़ार कर रहे पिता पुत्र को बाइक ने मारी टक्कर,घायल

सिकंदराराऊ। एनएच 34 के अलीगढ़ रोड स्थित गांव पहाड़पुर के निकट सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतज़ार कर रहे पिता पुत्र को एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पिता पुत्र का उपचार अलीगढ़ में एक प्राइवेट अस्पताल में जारी है। घायल युवक की पत्नी ने कोतवाली में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


पूनम देवी पत्नी हरिशंकर निवासी नगला मान सिंह जिला अलीगढ़ 13 अक्टूबर की सुबह 9:40 बजे करीब गांव पहाड़पुर के पास सड़क किनारे खड़े होकर उसके पति हरिशंकर अपने पुत्र विवेक के वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी सिकंदराराऊ की ओर से तेज गति से आ रही बाइक के चालक ने तेजी व लापरवाही से बाइक को चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार अलीगढ़ में एक निजी अस्पताल में चल रहा है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस बाइक चालक की तलाश में जुट गई है

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment