रामलीला में प्रभु श्रीराम का जन्म होते ही गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

रामलीला में प्रभु श्रीराम का जन्म होते ही गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

 

सिकंदराराऊ। कस्बा की मंडी गांधीगंज स्थित रामलीला मैदान में पितृपक्ष की शुरुआत के साथ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। रविवार की रात्रि को वृंदावन की मंडली के कलाकारों द्वारा भगवान राम के जन्म के साथ विश्वामित्र जी का अयोध्या आगमन के साथ यज्ञ की रक्षा के लिए ले जाने के प्रसंग का मंचन किया गया। अयोध्या में श्री भगवान राम के जन्म के साथ राजा दशरथ के द्वारा अयोध्या वासियों को सोने चांदी, हीरे आदि के आभूषण बधाई स्वरुप दिए गए। पूरे अयोध्या में प्रभुराम के जन्म की खुशी छाई हुई थी।

गुरु वशिष्ठ जी के द्वारा चारों पुत्रों का नामकरण किया जाता है। वहीं बक्सर में विश्वामित्र जी के द्वारा यज्ञ किया जा रहा था। यज्ञ को ताड़का, मारीच, सुभाऊ आदि संपन्न नहीं होने दे रहे थे। यज्ञ में विघन डाल रहे थे। विश्वामित्र जी को पता चला कि अयोध्या में भगवान नारायण का जन्म हुआ है। इसी के साथ विश्वामित्र जी का अयोध्या में प्रवेश होता है।

भगवान राम लक्ष्मण को दशरथ जी से मांगने के लिए आते हैं। राम लक्षमण को यज्ञ की रक्षा के लिए अपने साथ ले जाते हैं। रामलीला को देखने को श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ रही है। इस मौके पर अध्यक्ष दाऊ दयाल वार्ष्णेय, जयपाल सिंह चौहान,विशाल राज चौहान, श्याम मूर्ति वार्ष्णेय, प्रवीण वार्ष्णेय डॉबी भाई,सूरज वार्ष्णेय, मुकुल गुप्ता, अभिषेक वार्ष्णेय,बनवारी लाल गुप्ता,मोनू माहेश्वरी, अनिकेत गुप्ता,पकंज गुप्ता, गिरीश मोहन गुप्ता, विशाल वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment