श्यामपुर -मानिकपुर में दौड़ी ग्रामीण प्रतिभाएँ, उदय पुंढीर ने बढ़ाया युवाओं का उत्साह

श्यामपुर -मानिकपुर में दौड़ी ग्रामीण प्रतिभाएँ, उदय पुंढीर ने बढ़ाया युवाओं का उत्साह

 

सिकंदराराऊ। क्षेत्र के गांव श्यामपुर मानिकपुर में आयोजित ग्रामीण दौड़ प्रतियोगिता में सिकंदराराऊ समेत आसपास के क्षेत्रों से आए युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में ‘सशक्त बेटी–सुन्दर समाज’ के संस्थापक उदय पुंढीर मुख्य अतिथि एवं संरक्षक के रूप में उपस्थित रहे। युवा धावकों का उत्साहवर्धन करते हुए उदय पुंढीर ने कहा कि सिकंदराराऊ का वास्तविक विकास यहाँ की प्रतिभाओं, संस्कारों और जागरूक नागरिकों के सामूहिक प्रयासों से होगा। हमारे सिकंदराराऊ में प्रतिभाओं की कमी नहीं, आवश्यकता उन्हें पहचानने और आगे बढ़ने के अवसर देने की है।

उन्होंने खेलों को अनुशासन, आत्मविश्वास और चरित्र निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 से संचालित ‘सशक्त बेटी–सुन्दर समाज’ की मूल भावना भी यही है कि हमारी नई पीढ़ी अपनी क्षमताओं को पहचाने, विवेक और कर्तव्यबोध विकसित करे तथा समाज के निर्माण में सहभागी बने। बेटियों की खेलों में सहभागिता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि सिकंदराऊ का उदय किसी एक व्यक्ति का नहीं, यहाँ के प्रत्येक नागरिक और आने वाली पीढ़ियों का साझा संकल्प होना चाहिए।

1600 मीटर बालक वर्ग : प्रथम नवीन (एटा), द्वितीय अमित (गोपी), तृतीय आर.के. (अलीगढ़)। अन्य प्रतिभागी अमन (मऊ), विष्णु (टीकरी) व हिमांशु (मानिकपुर) रहे। 400 मीटर बालक वर्ग : प्रथम पंकज (इगलास), द्वितीय टिंकू (सिकन्दराराऊ), तृतीय रवि पंडित (इगलास)। अन्य प्रतिभागी विकास (मानिकपुर), विराट (कपसिया), भीमा (मानिकपुर) व मोहित (कपसिया) रहे। 800 मीटर बालिका वर्ग : प्रथम योग्यता (खुर्जा), द्वितीय कनिष्का (कपसिया), तृतीय तन्वी (सुजावलपुर)। अन्य प्रतिभागी भावना व शीतल (मानिकपुर), अनेकश्री (दंडों) तथा ललितेश (कपसिया) रहीं। 800 मीटर बालक वर्ग : प्रथम आर.के. (अलीगढ़), द्वितीय शिवा ठाकुर (सासनी), तृतीय दिलीप (इगलास)। अन्य प्रतिभागी अजीत (मानिकपुर), अंकित (कपसिया) व हृदेश (कुठीला) रहे। आयोजन समिति में दम्मू बाबा, पीताम्बर पुंढीर, देवव्रत पुंढीर, प्रवीन पुंढीर, यतीश पुंढीर एवं आकाश राजपूत का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर संतोष कुमार पुंढीर, प्रेम प्रकाश फौजी, विजय प्रताप सिंह (सोनू), जगदीश राघव, पुष्पेन्द्र सिंह, नवीन, मोंटू, आशीष, नीरज चौहान, शिवम पुंढीर एवं देवेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment