खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने की छापेमारी:मचा हड़कंप :टीम ने कुट्टू एवं साबूदाना के लिए नमूने 

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने की छापेमारी:मचा हड़कंप :टीम ने कुट्टू एवं साबूदाना के लिए नमूने

सिकंदराराऊ। नवरात्र के चलते उपवास में प्रयोग किए जाने वाले कुट्टू एवं साबूदाना में हो रही मिलावट की रोकथाम के लिए सोमवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग टीम ने कस्बा में छापेमार कार्रवाई। जिससे मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया। टीम के आने की सूचना पर मिलावटखोर अपनी दुकानों के शटर गिराकर भाग गए। टीम ने मंडी गांधीगंज में स्थित दो दुकानों से कूटू एवं साबूदाना के नमूने लिए। जिन्हें जांच हेतु टीम अपने साथ ले गई।

सोमवार को कस्बा की मंडी गांधी गंज में नवरात्र में उपयोग होने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित ने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने छापेमारी की । टीम द्वारा की गई छापेमारी से मिलावटखोरो में खलबली मच गई । मिलावटखोर टीम के आने की सूचना पाकर अपनी दुकानें बंद कर भाग गए । इस दौरान टीम ने बी ट्रेडर्स से साबूदाना का नमूना तथा रोहित ट्रेडर्स कुट्टू के आटे का एक नमूना संग्रहित किया गया। टीम द्वारा दोनों नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। टीम में सहायक आयुक्त खाद्य मनोज तोमर ,युद्धवीर सिंह, करतार सिंह, भरत सिंह, प्रियेश कुमार सिंह एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. विकास कुमार शामिल रहे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment