धूमधाम से मनाया बजरंग दल का स्थापना दिवस

सिकंदराराऊ। कस्बा के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिम स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा बजरंग दल का स्थापना दिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सक्सेना समेत प्रखंड सिकंदराराऊ के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरेंद्र सिंह चौहान ने की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विनोद गुप्ता एवं विकास वार्ष्णेय (देवा भैया ) मौजूद रहे । इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन के उद्देश्यों, सनातन धर्म की रक्षा तथा समाज में हिंदू एकता और सेवा कार्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने बजरंग दल के स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से राष्ट्र और धर्महित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा। उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को और मजबूत करने तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment