परिजनों ने अवैध खनन को लेकर लगाया हत्या का आरोप:मृतक के शरीर पर थे चोट के निशान:पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी
सिकंदराराऊ। कोतवाली हसायन के गांव ढडौली में शुक्रवार की सुबह एक लोडर ट्रैक्टर चालक का शव खेत में पड़ा मिला । जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पाकर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। लोडर चालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस एवं फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस एवं फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल जायजा लिया और टीम साक्ष्य जुटाने में जुट गई। मृतक चालक के शरीर पर चोट के निशान भी थे। परिजनों ने उसकी हत्या करने आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया ।

बताया जाता है कि कस्बा हसायन के मोहल्ला शीशग्रान निवासी 32 वर्षीय बॉबी पुत्र कालीचरन लोडर ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वह गुरुवार की रात्रि को ट्रैक्टर लोडर लेकर मिट्टी खनन के लिए गया था, लेकिन वह घर वापस नहीं लौटा। शुक्रवार की सुबह 7 बजे करीब उसका शव गांव ढडौली में उसका शव पड़ा मिला और उसका ट्रैक्टर लोडर शव से थोड़ी दूर खड़ा था। ग्रामीणों ने जब युवक के शव को देखा तो क्षेत्र में खलबली मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की सूचना बॉबी के परिजनों को दी गई। सूचना पाकर परिजनों में चीत्कार मच गया और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक बॉबी के शरीर पर चोट के निशान थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस एवं फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई ।पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और लोगों से पूछताछ की। आशंका जताई जा रही है कि अवैध खनन को लेकर हुए विवाद में बॉबी की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और मामले की जांच में जुट गई। बॉबी अपने पीछे तीन बच्चों एवं पत्नी को रोता बिलखता छोड़ गया है। पुलिस ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।












