धूमधाम के साथ निकली गणेश जी की शोभायात्रा जगह जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

सिकंदराराऊ। कस्बा में गुरुवार की रात्रि को श्री रामलीला एवं रासलीला महोत्सव का धूमधाम के साथ शुभारंभ हुआ । इससे पूर्व कस्बा के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी स्थित ओम बाबा मंदिर से गणेश जी की शोभायात्रा निकाली गई । शोभायात्रा का समापन मंडी गांधीगंज स्थित रामलीला मैदान पर पहुंचकर हुआ। शोभायात्रा का जगह -जगह श्रद्धालुओ ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया । रामलीला प्रांगण में सजाए गए मंच पर विधिवत गणेश पूजन के साथ श्री रामलीला एवं रासलीला महोत्सव का शुभारंभ हुआ । इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भगवान श्रीराम ने अपने जीवन में कभी मार्यादाओ को भंग नही किया । हम सभी को भी मर्यादाओ में रहकर कार्य करने चाहिए । सभी को श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है । इस दौरान श्री रामलीला एवं रास लीला कमेटी के अध्यक्ष दाऊ दयाल वार्ष्णेय ने अतिथियों का अंग वस्त्र पहनाकर एवं छवि चित्र भेंटकर स्वागत किया । श्रीधाम वृंदावन से आई मंडली के कलाकारों द्वारा महारास आदि लीलाओं का मंचन किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष दाऊ दयाल वार्ष्णेय,उपाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान , नितिन पुंढीर, पंकज गुप्ता , मुकुल गुप्ता , प्रवीण वार्ष्णेय डॉबी भाई , अभिषेक वार्ष्णेय ,विशाल वार्ष्णेय, गिरीश मोहन गुप्ता, श्याम मूर्ति वार्ष्णेय, पारस गुप्ता,देवकांत कौशिक,देवेंद्र गुप्ता, विशाल राज चौहान , सूरज वार्ष्णेय , पारस गुप्ता आदि मौजूद रहे ।












