शातिर ठगो ने नकली कुंडल थमा युवक से 26,500 रुपए ठगे

सिकंदराराऊ। कस्बा के रोडवेज बस स्टैंड के पास से बुधवार को दो ठग एक युवक को नकली सोने के कुंडल बेचकर रफूचक्कर हो गए। शातिर ठग युवक से 26,500 रुपए ठग कर ले गए ।पीड़ित ने जब कुंडलों की स्वर्णकार जाँच कराई तो वह नकली निकले। जिससे उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित ने कोतवाली में शातिर ठगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।
थाना हसायन क्षेत्र के गांव सिंधौली निवासी विकास कुमार पुत्र रामनिवास ने दी तहरीर में कहा है कि वह बुधवार की दोपहर 2:30 बजे करीब सिकंदराराऊ के रोडवेज बस स्टैंड के निकट खड़ा हुआ था। तभी उसके पास दो शातिर युवक आए और उसको दो कुंडल दिखाने लगे तथा उससे कहने लगे कि यह सोने के है। जिनको वह मजबूरी में बेच रहे है। युवक शातिर ठगो की बातों में आ गया और उसने उन्हें एक जनसेवा केंद्र से 26,500 रुपए निकाल कर दे दिए। रुपए लेने के बाद शातिर ठग फरार हो गए। पीड़ित युवक ने दोनों कुंडलो की स्वर्णकार से जांच कराई तो वह नकली निकले। तहरीर मिलने के बाद पुलिस शातिर ठगो की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment